कुकड़ू: आरआईटी पुलिस ने इचाडीह गांव के फरार हीरालाल सिंह पातर के घर इश्तेहार चिपकाया
आरआईटी थाना कांड संख्या 3/24 में फरार चल रहे अभियुक्त हीरालाल सिंह पातर के खिलाफ न्यायालय ने सख्ती बढ़ा दी है. एसडीजेएम सरायकेला की अदालत से जारी उद्घोषणा के आदेश के अनुपालन में सोमवार को पुलिस ने कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ईचाडीह गांव स्थित हीरालाल सिंह पातर के मकान पर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया. न्यायालय की ओर से जारी उद्घोषणा में