पिछोर: पिछोर विधानसभा में कांग्रेस को झटका, भरतपुर-इमलिया की आदिवासी महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
पिछोर विधानसभा में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है।आज शुक्रवार दोपहर लगभग 2:00 बजे पिछोर नगर के रेस्ट हाउस स्थित जनसेवा कार्यालय में भरतपुर एवं इमलिया क्षेत्र की आदिवासी माताओं-बहनों ने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी जी के भतीजे एवं निजसचिव राजेश लोधी जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।