जगदीशपुर: सच्चिदानंद नगर में 20 लाख से सड़क-नाला निर्माण के बाद जलजमाव से मिली राहत
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-31 स्थित सच्चिदानंद नगर में मलिन बस्ती योजना के तहत पीसीसी सड़क और नाला निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिली है। करीब 20.04 लाख रुपए की प्राक्कलित राशि से कराए गए इस कार्य का नारियल फोड़कर और फीता काटकर उद्घाटन किया गय