छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के ग्राम झिटकी में आधी रात को एक आदमखोर तेंदुआ यादव परिवार के घर में जा घुसा। जैसे ही परिवार की महिला उत्तरी बाई बाहर निकलीं, तेंदुए ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने दौड़े परिवार के अन्य सदस्यों पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे 4 पुरुष और 2 महिलाएं बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
लेकिन खौफ के इस मंजर के बीच यादव परिवार ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने जान की बाजी लगाकर तेंदुए को चकमा दिया और एक कमरे में धकेलकर बाहर से ताला जड़ दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 ने सभी 6 घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से 3 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। फिलहाल वन विभाग का अमला मौके पर तैनात है और कमरे में कैद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए रायपुर से वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम बुलाई गई है।
#ChhattisgarhNews #Mahasamund #LeopardAttack #BreakingNews #Bagbahara #WildlifeRescue #CrimeAndAccident