हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव मक्कासर स्थित एक खेत में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है। मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक की पहचान सुनील कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी मक्कासर के रूप में हुई है।