Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

पांवटा साहिब में खंड विकास समिति सदस्यों की शपथ के तुरंत बाद भाजपा ने खंड विकास समिति बनाने का दावा ठोक दिया है। पूर्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि भाजपा के पास 35 में से 25 सदस्यों का प्रचंड बहुमत है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद में भी 17 में से 13 भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत कर आए हैं। लिहाजा, भाजपा जिला परिषद में भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाएगी।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 6, 2026

MORE NEWS

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 6, 2026

जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग जिला मुख्यालय मे शपथ लेते हुए

जिला परिषद सदस्य अरिकेश जंग जिला मुख्यालय मे शपथ लेते हुए

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 6, 2026

न्यूज़ देशआदेश जनगणना में हाटी समुदाय अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज करवाए अपनी पहचान : कुंदन सिंह शास्त्री

हाटी जनता के लिए जनगणना का अवसर महत्वपूर्ण, एसटी श्रेणी लिखवाने का किया आग्रह

न्यूज़ देशआदेश 

केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों के सूचीकरण का कार्य चल रहा है। 

इस प्रक्रिया में शामिल 34 प्रश्नों में प्रश्न संख्या 13 विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य श्रेणी का उल्लेख किया जाना है।

उन्होंने गिरिपार क्षेत्र के मूल निवासी हाटी समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे इस प्रश्न का उत्तर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के रूप में दें या दर्ज करवाएं। 

उन्होंने कहा कि जो लोग रोजगार या अन्य कारणों से गिरिपार क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं अथवा स्वगणना कर रहे हैं, वे भी अपने मूल निवास के आधार पर स्वयं को अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज करवाएं।

शास्त्री ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र में अनुसूचित जाति को छोड़कर सभी मूल निवासी हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जे का संवैधानिक और कानूनी अधिकार प्राप्त है।

 उन्होंने बताया कि भारत सरकार के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त की आधिकारिक वेबसाइट के अंतर्गत संचालित Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल में भी हाटी समुदाय का उल्लेख हिमाचल प्रदेश की 11वीं अनुसूचित जनजाति के रूप में किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले के कारण हाटी समुदाय के व्यक्तियों के एसटी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन समुदाय के रूप में हाटी समाज को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक दर्जा प्राप्त है। 

उन्होंने कहा कि दस वर्षों में एक बार होने वाली जनगणना का भविष्य की पंचवर्षीय योजनाओं और ट्राइबल सब-प्लान के निर्धारण में विशेष महत्व होता है।

उन्होंने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में जातिगत एवं व्यक्तिगत गणना की जाएगी। उस समय भी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप हाटी समिति जनता से संपर्क बनाए रखेगी। 

अंत में उन्होंने सभी हाटी समुदाय के लोगों से अपील की कि वे जनगणना के इस अवसर को गंभीरता से लें और अन्य लोगों को भी इसके महत्व के बारे में जागरूक करें।

न्यूज़ देशआदेश जनगणना में हाटी समुदाय अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज करवाए अपनी पहचान : कुंदन सिंह शास्त्री हाटी जनता के लिए जनगणना का अवसर महत्वपूर्ण, एसटी श्रेणी लिखवाने का किया आग्रह न्यूज़ देशआदेश केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन दिनों जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानों के सूचीकरण का कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में शामिल 34 प्रश्नों में प्रश्न संख्या 13 विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अथवा अन्य श्रेणी का उल्लेख किया जाना है। उन्होंने गिरिपार क्षेत्र के मूल निवासी हाटी समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि वे इस प्रश्न का उत्तर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के रूप में दें या दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि जो लोग रोजगार या अन्य कारणों से गिरिपार क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं अथवा स्वगणना कर रहे हैं, वे भी अपने मूल निवास के आधार पर स्वयं को अनुसूचित जनजाति के रूप में दर्ज करवाएं। शास्त्री ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र में अनुसूचित जाति को छोड़कर सभी मूल निवासी हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जे का संवैधानिक और कानूनी अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त की आधिकारिक वेबसाइट के अंतर्गत संचालित Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल में भी हाटी समुदाय का उल्लेख हिमाचल प्रदेश की 11वीं अनुसूचित जनजाति के रूप में किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले के कारण हाटी समुदाय के व्यक्तियों के एसटी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं, लेकिन समुदाय के रूप में हाटी समाज को अनुसूचित जनजाति का संवैधानिक दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि दस वर्षों में एक बार होने वाली जनगणना का भविष्य की पंचवर्षीय योजनाओं और ट्राइबल सब-प्लान के निर्धारण में विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण में जातिगत एवं व्यक्तिगत गणना की जाएगी। उस समय भी प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप हाटी समिति जनता से संपर्क बनाए रखेगी। अंत में उन्होंने सभी हाटी समुदाय के लोगों से अपील की कि वे जनगणना के इस अवसर को गंभीरता से लें और अन्य लोगों को भी इसके महत्व के बारे में जागरूक करें।

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 6, 2026

न्यूज़ देशआदेश 
राजपूत सभा पांवटा साहिब हाल ही में नगर में घटित कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करती है।

 सभा उस घटना की घोर निंदा करती है जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस प्रशासन कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करता है और उसके साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार अस्वीकार्य है और पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सरहाना करती है जिसने आरोपी को एक दिन मे ही सलाखों के पीछे डाला

सभा प्रशासन से मांग करती है कि इस प्रकरण में शामिल सभी दोषियों व साथ ही जिन लोगों के संरक्षण अथवा प्रोत्साहन से ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है, उनकी भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए।

हाल ही में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं, जिनमें एक युवक पर केंची से जानलेवा हमला तथा नगर में बढ़ती अपराध संबंधी गतिविधियां शामिल हैं, वे भी चिंता का विषय हैं। राजपूत सभा मानती है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हिंसा अथवा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सख्ती से अंकुश लगाया जाना चाहिए।

इसके अतिरिक्त सभा पांवटा साहिब क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या तथा हाल में हुई दो लड़कियों की संदिग्ध मौतों की घटनाओं की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग करती है, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके।

राजपूत सभा प्रशासन से आग्रह करती है कि नगर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। 

पांवटा नगरी है और इसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस मौके पर राजपुत् सभा के अध्यक्ष नरेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील तोमर, महासचिव डॉक्टर प्रेमपाल ठाकुर, डी एस ठाकुर, राम कृष्ण वर्मा, तरूँण परमार, जगदीप नेगी, धनवीर कपूर,मोहिराम चौहान, राजेंद्र चौहान,शादिराम ठाकुर समेत सेकडों सदस्य मौजूद रहे

न्यूज़ देशआदेश राजपूत सभा पांवटा साहिब हाल ही में नगर में घटित कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। सभा उस घटना की घोर निंदा करती है जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस जवान के साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस प्रशासन कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का कार्य करता है और उसके साथ किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार अस्वीकार्य है और पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सरहाना करती है जिसने आरोपी को एक दिन मे ही सलाखों के पीछे डाला सभा प्रशासन से मांग करती है कि इस प्रकरण में शामिल सभी दोषियों व साथ ही जिन लोगों के संरक्षण अथवा प्रोत्साहन से ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है, उनकी भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए। हाल ही में हुई अन्य आपराधिक घटनाओं, जिनमें एक युवक पर केंची से जानलेवा हमला तथा नगर में बढ़ती अपराध संबंधी गतिविधियां शामिल हैं, वे भी चिंता का विषय हैं। राजपूत सभा मानती है कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, हिंसा अथवा कानून हाथ में लेने की प्रवृत्ति पर सख्ती से अंकुश लगाया जाना चाहिए। इसके अतिरिक्त सभा पांवटा साहिब क्षेत्र में बढ़ती नशे की समस्या तथा हाल में हुई दो लड़कियों की संदिग्ध मौतों की घटनाओं की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग करती है, ताकि दोषियों को कानून के दायरे में लाया जा सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। राजपूत सभा प्रशासन से आग्रह करती है कि नगर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पांवटा नगरी है और इसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस मौके पर राजपुत् सभा के अध्यक्ष नरेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुनील तोमर, महासचिव डॉक्टर प्रेमपाल ठाकुर, डी एस ठाकुर, राम कृष्ण वर्मा, तरूँण परमार, जगदीप नेगी, धनवीर कपूर,मोहिराम चौहान, राजेंद्र चौहान,शादिराम ठाकुर समेत सेकडों सदस्य मौजूद रहे

Paonta Sahib, Sirmaur | Jun 6, 2026