अटरू: अटरू नवोदय विद्यालय में प्राचार्या की हठधर्मिता से अभिभावकों में रोष
Atru, Baran | Jul 12, 2026 जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू में बच्चों से नहीं मिलने देने पर अभिभावकों का विरोध, पांच-सात मिनट तक रहा सड़क जाम जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू में रविवार को अपने बच्चों से मिलने पहुंचे अभिभावकों को विद्यालय प्रशासन द्वारा मिलने की अनुमति नहीं दिए जाने पर नाराजगी फैल गई। आक्रोशित अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने करीब पांच से सात मिनट तक सड़क जाम किया।