मध्यप्रदेश बन रहा वैश्विक निवेश का केंद्र
इंदौर में भारत-LAC व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अवसरों की भूमि है और ग्रीन एनर्जी सहित कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय पहचान बना चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की पारदर्शी नीतियों से आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मा और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों में निवेश बढ़ रहा है। वर्ष 2025-26 में लैटिन अमेरिकी एवं कैरेबियन देशों को प्रदेश का निर्यात 3,835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। मुख्यमंत्री ने फोरम को भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के बीच व्यापारिक सहयोग का महत्वपूर्ण मंच बताते हुए इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।#इंदौर #मध्यप्रदेश #cmdrmohanyadav ##GlobalBusiness #greenenergy