करौली: पांचना बांध से पांच गेटों को खोल कर पानी की निकासी बढ़ाई, आस पास रहने वाले आमजन व ग्रामीणों को नदी से दूर रहने की अपील
करौली जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियन्ता सुशील गुप्ता ने बताया कि करौली जिले के पांचना बांध के गुरूवार से तीन गेट खोलकर जल निकासी शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को बांध के दूसरे,तीसरे,चौथे, पांचवे एवं छटे गेट को खोलकर 16000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, बांध का पानी गंभीर नदी में जा रहा है।उन्होंने नदी इलाके से दूर रहने की अपील की है।