करौली: कड़कड़ नदी पर पानी के तेज बहाव के चलते पुनः हिण्डौन गंगापुर मार्ग अवरुद्ध, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गढाए हुए पैनी नजरे
करौली जिले में औसत से अधिक हुई बारिश के कारण पांचना नदी के 3 गेट पुनः खोलने पर शुक्रवार को कटकड नदी की पुलिया के उपर से पानी का बहाव तेज होने के चलते पुनः हिण्डौन गंगापुर सड़कमार्ग अवरूद्ध होने से सुबह से ही दोपहिया व चौपहिया वाहनों की निकासी पर प्रतिबंध के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पैनी नजरें गढाए हैं। वही यात्री 60 KM का फेर लगा गंतव्य तक पंहुच रहे है।