करौली: जिले में बारिश का दौर जारी, सीताबाड़ी में मकान की दीवार भरभरा कर गिरी, बडा हादशा टला
पांचना बांध से पानी की निकासी जारी
शहर सहित जिले भर में लगातार तेज बारिश हो रही है।जिससे लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के सीताबाड़ी इलाके में एक मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। परिवार के सदस्य मकान से बाहर थे इसलिए जनहानि नहीं हुई ही। वहीं लोगों के घर में पानी भर गया।जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो हो गया। इधर पांचना बांध से तीनों गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।