करौली: उल्लास अभियान के तहत 3 माह से गुमशुदा महिला को करौली बस स्टैंड से कैलादेवी पुलिस ने तलाश कर महिला के पति को किया सुपुर्द
कैलादेवी थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में जिले में संचालित उल्लास अभियान के तहत थाना क्षेत्र की 3 माह से गुमशुदा महिला रोशनी बैरवा को दस्तयाब कर थाने में महिला कौन से लोगों से काउंसलिंग करा कर पति गज्जू उर्फ रज्जू उर्फ रामराज बैरवा व बच्चों को सपुर्द किया