करौली: शहर की व्यवस्थाओं को देखने निकले विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का विवेक विहार कॉलोनी में लोगों ने किया स्वागत
करौली शहर में शुक्रवार को व्यवस्थाओं को देखने के लिए निकले विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का विवेक विहार कॉलोनी में चेयरमैन प्रतिनिधि मुकेश पचौरी के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया।इस दौरान विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने जल भराव क्षेत्र में पानी की निकासी को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा में निर्देश दिए।विधायक दर्शन सिंह गुर्जर का लोगों ने स्वागत किया।