करौली: जिला कलेक्टर ने शिकारगंज सहित शहर में जल भराव क्षेत्रों का लिया जायजा,अधिकारियों को शीघ्र ही पानी निकासी के दिए निर्देश
करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सैना ने शनिवार को शहर में वर्षा के कारण जल भराव क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने शहर के गणेश गेट के बाहर बग्गीखाना क्षेत्र, गौशाला क्षेत्र, होली खिड़कियां, शिकारगंज, रणगवां ताल, अम्बेडकर तिराहा,हाथी घटा क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को जल भराव क्षेत्र से पानी निकासी के निर्देश दिए।