प्रतापगढ़: पत्नी की विदाई कराने पहुंचे सराय शंकर गांव निवासी युवक को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर भगाया
भाटी खुर्द गांव में पत्नी की विदाई कराने पहुंचे युवक के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, कोहंडौर थाना क्षेत्र के सराय शंकर गांव निवासी विजय कुमार की शादी आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव निवासी मंजू के साथ हुई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2