हरिद्वार: पूर्व सीएम और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में गणेश घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को गणेश घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान समेत कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गंगा से प्लास्टिक और गंदे कपड़े बाहर निकाले। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छता अभियान से उन्हें संतुष्टि मिली है।