मुगलसराय: मुगलसराय क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का विधायक रमेश जायसवाल ने किया निरीक्षण
मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे विधायक ने बताया कि मुगलसराय क्षेत्र के कई प्रभावित गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों से वार्ता कर बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता और राहत दिलाने के निर्देश दिए जा रहे हैं।