कुशलगढ़: मोटापाड़ा में भीषण आग से मचा हड़कंप, कई घरों तक पहुंचीं लपटें; सामान और पशुचारा जलकर राख
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के मोटापाड़ा गांव में केलूपोश मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैलने के कारण घर का सामान जलकर राख हो गया, वहीं आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ गए। पास में रखा पशुओं का चारा भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर आग बुझाने के प्रयास किए और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना