सहजनवा: भरपही गांव के पास बाइक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हुई मौत
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक (25) की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहुडा निवासी अच्छे लाल पुत्र लाल जी चौहान के रूप में हुई है। घटना भरपही गांव के पास हुई। अच्छे लाल अपने भाई को खलीलाबाद से लेने गया था। वह राजस्थान से आ रहे अपने भाई को बाइक पर बैठाकर घर वापस लौट रहा था। भरपही गांव के पास उनकी बाइक बिजली के खंभे में टकरा गई।