कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में बाइक चोरी के आरोपी युवक को सुरक्षा कर्मियों द्वारा खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की बाइक चोरी होने के बाद कर्मचारियों ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। आरोप है कि युवक को अस्पताल परिसर वापस लाकर बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसकी जमकर पिटाई की गई।
घटना का वीडियो भी सामने आया है। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई जारी है, वहीं सुरक्षा कर्मियों की इस कथित मारपीट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
#korba #viral #chhattisgarhupdate24 #viral
Korba, Korba | Jun 6, 2026