उनियारा में भारतीय जनता पार्टी की और से जी राम जी योजना को लेकर कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। बुधवार को शाम 4 बजे तक आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए जी राम जी को लेकर जानकारी दी। इस दौरान अलीगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर पालीवाल, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर भी मौजूद रहे।