सरदारशहर: कल्याणपुर फांटा पर टूटी सड़क से हादसों का खतरा, स्थानीय लोगों ने ब्रेकर बनाने की मांग उठाई
सरदारशहर में बीकानेर रोड स्थित कल्याणपुर फांटा पर टूटी सड़क, जलभराव और ब्रेकर नहीं होने से हादसों का खतरा बना हुआ है। दुकानदार कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पिछले महीने तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक मजदूर की मौत भी हो चुकी है। दुकानदार राधेश्याम शर्मा के अनुसार, हादसे के बाद अधिकारियों ने ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया था।