शामली: शामली की गन्ना समिति पर चल रहा धरना आठवें दिन भी जारी, किसानों ने रिकार्ड उपलब्ध कराने की मांग उठाई
Shamli, Shamli | Sep 14, 2026 शामली की गन्ना समिति पर गन्ना ब्याज समेत बकाया भुगतान की मांग को लेकर चल रहा किसान एकता संघर्ष समिति का धरना सोमवार को 8वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने संबंधित अफसरों से 30 साल के ब्याज से जुड़े रिकार्ड की मांग उठाई। किसानों ने बताया कि ब्याज का मुकदमा 20 सालों से चल रहा है, जिसका पूरा रिकार्ड विभाग के पास होना चाहिए। मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।