सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने युवक को पीटकर घायल किया, सीएचसी में कराया भर्ती
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के हरसुंडी गांव में मामूली विवाद के चलते दबंगों ने एक युवक के साथ गाली गलौज कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल व्यक्ति को सरीला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।