मेरठ में पुलिस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश, 7 छोटे व्यापारी हिरासत में लिए जाने का आरोप; कवरेज कर रहे पत्रकार से थाना प्रभारी की बदसलूकी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित पुराने कमेले के पास पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बिना पूर्व सूचना और स्पष्ट कारण बताए सात छोटे व्यापारियों को हिरासत में लिए जाने के आरोप के बाद स्थानीय व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए चाय, पान, बीड़ी और सिगरेट का कारोबार करने वाले सात छोटे व्यापारियों को हिरासत में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने जब मामले की कवरेज शुरू की तो आरोप है कि थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। पत्रकार को कैमरा बंद करने के लिए कहा गया �
Parliament Street, New Delhi | Nov 11, 2026