देहरादून: अयोध्या जाने को लेकर सीएम धामी ने कहा, श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होने पर राम लला के दर्शन करने जाएगी कैबिनेट
अयोध्या जाने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैसे ही अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होगी तब पूरी कैबिनेट अयोध्या में श्री राम लला दर्शन के लिए जाएगी। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरी कैबिनेट के साथ श्री राम लला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे।