देहरादून: पटेलनगर थाना पुलिस ने महंत इन्द्रेश हास्पिटल देहरादून के पास नो पार्किंग में खड़े 50 दो पहिया वाहनों के काटे चालान
गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे थाना पटेलनगर देहरादून क्षेत्र अंतर्गत महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल, देहरादून के पास अव्यवस्थित रूप से नो पार्किंग क्षेत्र में खडे 50 दो पहिया वाहनों के चालान काटे है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया। पुलिस को कॉलोनी के निवासियों ने शिकायत की थी।