देहरादून: पुलिस लाइन देहरादून में समापन कार्यक्रम का आयोजन, एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने की शिरकत
गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन देहरादून में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि जनपद में मनाए गए 34 वे सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम का आज समापन हो गया है। कार्यक्रम में सड़क हादसों को रोकने और सड़कों पर सुरक्षित चलने के संबंध में प्रचार प्रसार किया गया।