देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नई आबकारी नीति का किया विरोध
गुरुवार दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नई आबकारी नीति का विरोध किया है। माहरा ने धामी कैबिनेट में पारित की की नई शराब नीति पर हमला बोलते हुए कहा कि यह शराब माफियाओं के इशारे पर लाई गई नीति है। इस नीति से सरकार उत्तराखण्ड के लोगो को शराब के दलदल में धकेलना चाहती है।