रॉबर्ट्सगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, पत्र लिखकर शासन से की शिकायत
राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात जनपद सोनभद्र के अपने दो दिवसीय दौरे पर जनपद में पहुंची,उन्होंने जिला अस्पताल समेत कई सीएचसी का निरीक्षण किया,जिला अस्पताल में भ्रस्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने गुरुवार दोपहर 3 बजे को शासन को पत्र लिखकर शिकायत की बात कही है।सदस्य नीलम प्रभात ने जिला अस्पताल और सौ शैय्या एमसीएच अस्पताल का निरीक्षण किया।