हसनपुर: बाबन खेड़ी कांड को लोग अभी नहीं भूले, एक विवाहिता ने फिर से किया प्रयास, नशीला पदार्थ पिलाकर प्रेमी संग फरार
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक विवाहिता ने अपने मायके के छह सदस्यों को कथित तौर पर पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। परिवार के सभी सदस्य अचेत होने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ घर में रखी नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गई। पुलिस ने सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।