टोंटो: नक्सली डंप से राइफल व अन्य सामान बरामद, सुरक्षा बलों ने सरजोमबुरू क्षेत्र में पुराने डंप को किया ध्वस्त
टोंटो थाना अन्तर्गत कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के जंगल से नक्सलियों के पुराने डंप को विशेष सर्च अभियान चलाकर पुलिस ने बरामद किया. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र मे भ्रमणशील हैं।