गुरुग्राम: देश भर में 36.34 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार, आज दी गई जानकारी
साइबर क्राइम थानों की पुलिस टीमों ने देश भर में 36.34 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेडेक्स फ्रॉड में अधिकारी बनकर लोगों को डराकर, दबाव बनाते व जानकार बनकर पैसे ट्रांसफर करवाने आदि धोखाधडी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जा से पुलिस ने 22 लाख 32 हजार रुपए, 12 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड् बरामद किए।