गुरुग्राम: गुरुग्रामजिले में प्रेमी पर प्रेमिका ने तवे से हमला कर मौत के घाट उतारा,प्रेमिका गिरफ्तार
तवा मारकर प्रेमी की हत्या करने की आरोपित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी द्वारा महिला की जिंदगी में ज्यादा दखल अंदाजी करने के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।पानीपत के बापोली निवासी विक्की गांव टिकरी स्थित एक कॉलोनी में किराए पर रहता था।