गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले के शिवाजी नगर इलाके में भाभी के हत्यारे देवर की जेल में संदिग्ध मौत
शिवाजी पार्क में अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले देवर की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तबीयत खराब होने के कारण उसे जेल के अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी हालत को देखते हुए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। यहां पहुंचने पर जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो वह मृत मिला।