गुरुग्राम: सोहना में प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग:फायर ब्रिगेड को काबू पाने में लगे 4 घंटे; लाखों का नुकसान, कारणों का खुलासा नहीं
गुरुग्राम में सोहना के इंडरी रोड पर स्थित एक प्लाईवुड की फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को भीषण आग लग गयी। आग की लपटें उठती देख कर प्लांट में काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। फैक्ट्री में लकड़ी के टुकड़े, प्लाई के टुकड़े व फाइबर के टुकड़ों ने आग पकड़ ली और कुछ देर में ही यह आग फैल गई जब आग लगी तब फैक्ट्री में लंच टाइम था।