नाबार्ड एवं जिला उद्योग केंद्र, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय चित्रकला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कारगिल विजय सभा भवन में पेंटिंग प्रदर्शनी के साथ हुआ।
प्रदर्शनी में महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा तैयार मिथिला पेंटिंग और अन्य कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें बिहार की सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया।
जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने प्रतिभागियों की कला एवं रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी कला को और निखारकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया।
@iprdbihar
#begusarai
46 views | Begusarai, Bihar | Jun 23, 2026