अशोक नगर: क्रमांक एक स्कूल को संदीपनी विद्यालय में स्थानांतरित न करने की मांग का ज्ञापन सौंपा
अशोकनगर शहर के बीचो-बीच स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय क्रमांक एक को सांदीपनि सीएम राइज विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने का अभिभावकों ने विरोध किया है। बुधवार को विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। स्कूल को यथावत रखें जाने की मांग की है।