गाज़ियाबाद: सिहानी गेट पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को जीटी रोड से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त पंकज को जीटी रोड से गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सिहानी गेट रविंद्र गौतम ने बताया कि पंकज ने यह मोबाइल फोन थाना सिहानी गेट के सामने पुल के ऊपर से छोटा हाथी से चोरी किया था। पंकज को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया और इसके खिलाफ दो मुकदमे चोरी व अवैध शराब रखने के दर्ज है।