गाज़ियाबाद: थाना साहिबाबाद पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल हुई बरामद
थाना साहिबाबाद पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने वाले 22 वर्षीय लक्की नाम के 1 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 4 मई को थाना साहिबाबाद पर मामले को लेकर वादिया की ओर से तहरीर दी गई थी।