गाज़ियाबाद: विजयनगर क्षेत्र में थ्री व्हीलर सवारी का झगड़ा सुलझाने पहुंचे युवक के सिर पर दारोगा ने डंडा मारकर किया लहूलुहान
थाना विजयनगर में एक परिवार ने आरोप लगाया है कि बुधवार देर रात उनका बेटा जब खाना खाकर टहलने बाहर निकाला तो थ्री व्हीलर में झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान उसने बीच बचाव की कोशिश की तो दरोगा ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और झगड़ा निपटाने के लिए थ्री व्हीलर पर डंडा मारा गया था जो स्लिप करके युवक के सिर पर लग गया।