गाज़ियाबाद: थाना सिहानी गेट पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी की स्कूटी के साथ गांधीनगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक अभियुक्त मनीष को गांधीनगर से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सिहानी गेट रविंद्र गौतम ने बताया कि मनीष दोपहिया वाहन चोरी करने का काम किया करता है और उसने यह स्कूटी थाना सिहानी गेट क्षेत्र से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि मनीष हिस्ट्रीशीटर भी है और उसके खिलाफ 9 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज है।