गाज़ियाबाद: थाना टीलामोड़ पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद
थाना टीलामोड़ पुलिस टीम ने गुरुवार को हत्या का प्रयास करने वाले सेंसरपाल नाम के 1 फरार शातिर अभियुक्त को भोपुरा चौराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 8 मई को विनोद कुमार नाम के वादी की ओर से मामले को लेकर तहरीर दी गई थी।