गाज़ियाबाद: थाना साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन ठगी के पीड़ित व्यक्तियों को 4 महीने में वापस कराए ₹6.73 करोड़
गाजियाबाद में साइबर क्राइम पुलिस की ओर से गुरुवार को बीते 27 जनवरी से 8 मई तक साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में हुई कार्रवाई का ब्योरा जारी किया गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, इन चार महीनों में विभिन्न साइबर फ्रॉड की घटनाओं में पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर तत्परता से कार्यवाही करते हुए बैंको से सम्पर्क कर उन बैंक खातों को फ्रीज कराया गया।