बक्सर: बक्सर जिले के 4 प्रखंडों के किसान डिहरी में गेंदा फूल की खेती का प्रशिक्षण ले रहे हैं
Buxar, Buxar | Oct 25, 2024 किसानों को कम लागत में अधिक आमदनी प्रदान करने के उद्देश्य से बक्सर के 4 प्रखंडों के किसान गेंदा के फूल की खेती को लेकर रोहतास में एक दिवसीय प्रशिक्षण में शामिल हुए। जानकारी देते हुए इटाढ़ी प्रखंड के सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय ने बताया कि किसानों को 2 बस से सुबह 5 बजे रवाना किया गया। बक्सर सदर, राजपुर, चौसा व इटाढ़ी प्रखंड के किसान शामिल रहे।