बक्सर: ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत बक्सर स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Oct 26, 2024 चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को आरपीएफ ने बक्सर स्टेशन से रात्रि गस्ती के दौरान बजे के करीब गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मोबाइल चोर भोजपुर जिला के बिहिया थाना के गज बाजार निवासी पिंटू कुमार बताया जा रहा है. आरपीएफ इंसपेक्टर दीपक कुमार ने शुक्रवार को देर शाम बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश पंडा के आदेश पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कारवाई की गई.