बक्सर: डीएम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सक डॉ. दीनानाथ से स्पष्टीकरण मांगा
Buxar, Buxar | Oct 25, 2024 बक्सर जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा सदर अस्पताल बक्सर में अवस्थित ओपीडी, पैथोलॉजी, दवा वितरण काउंटर, कैटिन काउंटर एवं विशेष नवजात देखभाल इकाई का औचक निरीक्षण शुक्रवार को अपराह्न लगभग 4 बजे किया गया. विशेष नवजात देखभाल इकाई के निरीक्षण के क्रम में चिकित्सक डॉ. दीनानाथ सिंह अनुपस्थित पाये गये.