सादाबाद: राधा सिटी के पास आलू से भरे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉला में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
इगलास क्षेत्र के भैया चावड के किसान राकेश ट्रैक्टर ट्रोला में आलू भरकर खंदौली के कोल्ड स्टोर जा रहे थे। हाथरस रोड पर उनके ट्रैक्टर की ट्राली पंचर हो गई, पीछे से तेज गति ट्रक आया और ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मारदी। दुर्घटना में ट्रैक्टर और ट्रक दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए, गनीमत रही की किसी के चोट नहीं आई। दुर्घटना की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।