सादाबाद: पॉलीथिन फैक्ट्री में आग से युवक की मौत के बाद विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकात, घटनास्थल का किया निरीक्षण
चौ.चरण सिंह तिराहे पर स्थित पॉलीथिन बनाने की फैक्ट्री में आग से धर्मेंद्र नामक एक युवक की मौत हो गई थी, मृतक के परिजनों ने साजिसन युवक की हत्या का आरोप लगाया है। जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी है और घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।