पहाड़गढ़ के श्यामदेव बाबा क्षेत्र में दिखा चीता, ग्रामीणों में दहशत। कूनों अभ्यारण्य से भटककर आने की आशंका👇
पहाड़गढ़। पहाड़गढ़ क्षेत्र में श्याम देव बाबा के पास चरण वाले क्षेत्र में मंगलवार को चीता दिखाई देने की खबर से आसपास के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया। वन्यजीव की मौजूदगी की सूचना सामने आने के बाद लोगों में दहशत है और क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, श्याम देव बाबा क्षेत्र धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ ही लोगों की लगातार आवाजाही वाला इलाका है। ऐसे में यदि यहां वन्यजीव की गतिविधि है तो वन विभाग द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति की पुष्टि करना और निगरानी बढ़ाना जरूरी है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी देने की मांग की है। फिलहाल चीता दिखाई देने की सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की जांच और कार्रवाई के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।